अब यहां धरने में बुर्का पहन घुसी महिला, जमकर हुआ हंगामा

उज्जैन बेगमबाग में चल रहा है सीएए के खिलाफ प्रदर्शन 



उज्जैन. देशभर में सीएए कानून  के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी है। दिल्ली का शाहीनबाग का धरने में ६० दिन लोग मौके पर जमे हुए हैं। साथ ही हर जगह चर्चाओं में बना हुआ हैंं। इसके पीछे कारण प्रदर्शन के दौरान हो रहे हिंसा और एक भाजपा कार्यकर्ता का बुर्का पहनकर धरना स्थल पर जाने जैसे कई विवाद शामिल हैं। दिल्ली में होने वाली घटनाओं की देशभर के प्रदर्शनों में नकल भी होती है। ऐसा ही कुछ अब उज्जैन के बेगमबाग में जारी धरने के दौरान हुआ। जब एक महिला धरना स्थल पर बुर्का पहन पहुंच गई। प्रदर्शनकारियों को शक हुआ। तो पकड़कर महाकाल थाना ले गए। यहां पर महिला से पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर जांच के लिए टीम गई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेंगा। 
महिला नहीं दे रही सही जानकारी 
लोग महिला को पकड़कर थाने ले गए। महिला से पूछताछ की गई। तो वह खुलकर कुछ भी नहीं बता रही है। साथ ही अपनी पहचान भी छिपा रही है। इसके बाद पुलिस ने महिला की मूल पहचान पत्र मांगा है। इसकी जांच की जा रही है।