युवक कांग्रेस के संगठन, स्थगित होने की सूचना
भोपाल. प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल अभी तक मंडरा रहे है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी बागी हुए विधायकों को मना लिया है। एक-एक कर सभी वापस भी लौट रहे है, लेकिन स्पष्ट है कि सभी आगामी मंत्री मंडल में जगह दिए जाने के आश्वासन पर लौट रहे हैं। वहीं मार्च में कांग्रेस संगठन की तरफ से युवा इकाई के चुनाव की प्रक्रिया घोषित की थी। इसकी तैयारी भी जोरों-शोरों पर चली, लेकिन अब सूचना है कि चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि जल्द ही चुनाव की नई तारीख धोषित होगी। इसी के साथ चुुुनाव सुुचना सभी के मोबाइल पर भेजी जाएगी।
राष्ट्रीय टीम का गठन
युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय इकाई गठन किया गया है। दिल्ली से जारी सूची में प्रदेश के कई युवाओं को मौका मिला है। राष्ट्रीय टीम में मौका मिलने पर काफी दावेदार प्रदेश के चुनाव से बाहर हो गए हैं।
सोशल मीडिया पर प्रचार जारी
युवक कांग्रेस का संगठन चुनाव अपनी घोषित तारीख के अनुसार तेजी पकड़ रहा था। प्रदेश टीम के दावेदारों ने सोशल मीडिया पर समर्थन के लिए प्रचार की प्रक्रिया को अंजाम देने लगे थे।