अतिथि के लिए एबीवीपी और एनएसयूआई आमने-सामने

माधव साइंस कॉलेज में आयोजित होना है वार्षिक उत्सव, कैम्पस तनावपूर्ण माहौल



उज्जैन. माधव साइंस कॉलेज में वार्षिक उत्सव में अतिथि चयन पर राजनीति गरर्मा गई है। एनएसयूआई और जनभागीदारी अध्यक्ष अपने हिसाब से अतिथियों का चयन कर रहे है। दूसरी तरफ एबीवीपी उनके पसंद का एक अतिथि रखने की मांग कर रही है, इसके लिए एनएसयूआई तैयार नहीं है। दोनों पक्ष एक-दूसरे को नियम सीखा रहे है। इस आपसी खींचतान में कॉलेज में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। 
सरकार हमारी इनका कोई अधिकार नहीं 
एनएसयूआई के पदाधिकारियों  ने कॉलेज प्रबंधन को पक्ष रखा है कि पहले जनभागीदारी और सरकार भाजपा की थी। तब सभी अतिथि यह अपने हिसाब से तय करते थे। एनएसयूआई ने कभी भी हस्ताक्षेप नहीं किया। अब इन लोगों को हस्ताक्षेप नहीं करना चाहिए। 


छात्रा से छेडख़ानी के चलते भिड़ गए एबीवीपी-एनएसयूआई कार्यकर्ता
मिलजुल कर हो कार्यक्रम 
एबीवीपी के पदाधिकारियों का कहना है कि वार्षिक उत्सव कॉलेज का कार्यक्रम में है। इसमें सभी की सहभागिता होनी चाहिए और मिलजुल कर कार्यक्रम होना चाहिए। 


माधव कॉलेज की जनभागदीरी समिति सदस्य के नाम तय, इन्हें मिलेगा मौका
इनका कहना है। 
कुछ लोग कॉलेज में अनावश्यक राजनीति करके माहौल खराब कर रहे है। वर्तमान में कॉलेज में छात्रसंघ अस्तिव में नहीं है। ऐसे में समस्त निर्णय प्राचार्य और जनभागीदारी के है। एबीवीपी अनावश्यक हस्ताक्षेप कर रही है। 
सद्दाम शाह, प्रदेश सचिव एनएसयूआई।