पार्टी के कार्यकर्ता को फोन पर दी थी गाली, संगठन ने हटाया था पार्टी पद से
उज्जैन. भाजपा महिला मोर्चा (bjp) की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी (shrestha joshi) पर पार्टी के ही कार्यकर्ता से अपशब्द बोलना कुछ ज्यादा ही महंगा पड़ गया है। उज्जैन मण्डल उपाध्यक्ष लखन चौहान की शिकायत पर अजाक थाने में श्रेष्ठा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण (fir) दर्ज कर लिया है। इससे पहले पार्टी ने उन्हें पद से हटा दिया था। बता दे कि सोशल मीडिया पर कॉमेंट को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
क्या है मामला
भारतीय जनता पार्टी उज्जैन में मंडल उपाध्यक्ष लखन चौहान ने फेसबुक पोस्ट डाली। इस पोस्ट पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशमंत्री श्रेष्ठा जोशी ने टिप्पणी। इस पर से विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि श्रेष्ठा जोशी ने लखन को फोन लगाकर गंदी-गंदी गाली दी। इस बातचीत का ऑडियो वायरल (audio viral) हुआ। पूरा प्रकरण सुर्खियों में आ गया। इसके बाद पार्टी ने श्रेष्ठा को नोटिस जारी किया और पद से हटा दिया।
लगातार लगा रहा आरोप
श्रेष्ठा और लखन की बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद लखन की माफीनुमा पोस्ट आ गई। इसके बाद लखन ने फिर आरोप लगा दिए कि उसे डरा-धमका कर पोस्ट करवाई गई। उसे लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है।
झूठे बताए थे आरोप
प्रकरण के बाद श्रेष्ठा ने ऑडियो को झूठा बताया था। इसी के साथ उनके समर्थन में भी लोगों की पोस्ट आना शुरू हो गई थी। हालांकि पार्टी ने उसे पूरी तरह से किनारा कर लिया। बता दे कि श्रेष्ठा एबीवीपी (avbp) की भी प्रमुख कार्यकर्ता रही। इसके बाद पार्टी में सक्रिय हो गई।