बदले उज्जैन संभागायुक्त : अजीत सिंह की जगह इन्हें मिला अवसर 

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश 



उज्जैन. प्रदेश में प्रशासनिक परिवर्तन का दौर लगातार जारी है। शनिवार को भी एक नया परिवर्तन हुआ। इससे उज्जैन प्रभावित हुआ, उज्जैन संभागयुक्त अजीत सिंह की जगह अब आनंद कुमार शर्मा को पदस्थ किया गया। शर्मा अभी तक सागर संभाग के कमिश्रर थे। बता दे कि कांग्रेस की सरकार आते ही शनिश्चरी अमावस्या के स्नान पर खांमियों के चलते मौजूदा कमिश्रर एमबी ओझा और कलेक्टर मनीष सिंह को हटा दिया गया थ। इसके बाद कमिश्रर पद पर उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त एमबी ओझा को पदस्थ किया।