भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का उज्जैन से गहरा नाता, जानिए राजनीतिक सफर 

एबीवीपी संगठनमंत्री के रूप में लंबे समय तक किया काम, समर्थकों की लंबी टीम 



उज्जैन. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में खजुराहो संसद विष्णुदत्त शर्मा की नियुक्ति हो गई। प्रदेश के संगठन चुनाव के दौरान प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति टली गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रदेशाध्यक्ष मनोनय का बेसब्री से इंतजार हो रहा था, पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नुड्डा ने शनिवार को इंतजार खत्म किया और आदेश जारी हुआ। इसके बाद शर्मा समर्थक सहित बीजेपी के कार्यकर्ताओं में खुशी का महौल है। विष्णुदत्त शर्मा की नियुक्ति के बाद उज्जैन में भी पार्टी समर्थक खुशी है। उनका उज्जैन से गहरा नाता रहा है। एबीवीपी के संगठनमंत्री के रूप में उन्होंने यहां पर कार्य किया। 
युवा को दी संगठन ने प्राथमिकता 
प्रदेशाध्यक्ष की दौरान में जबलपुर सांसद राकेश सिंह, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित एक दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ नेता दौड़ में थे, लेकिन संगठन युवा और गुटबाजी से अलग शर्मा के नाम पर मुहर लगाई। विष्णुदत्त शर्मा वर्तमान में भाजपा के प्रदेश महामंत्री है। 
एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री से प्रदेशाध्यक्ष का सफर 
विष्णुदत्त शर्मा ने मूल रूप से मुरैना निवासी है। ग्वालियर के कृषि महाविद्यालय से पढ़ाई की और एबीवीपी से सक्रिय रहे। पढ़ाई के साथ ही एबीवीपी के संगठन मंत्री (पूर्णकालिक कार्यकर्ता) के रूप में काम शुरू किया। जिला, विभाग और क्षेत्रिय संगठनमंत्री रहे। इसके बाद राष्ट्रीय मंत्री और राष्ट्रीय महामंत्री बनें। २०१४ में लोकसभा चुनाव में एबीवीपी से भाजपा में भेजा गया। जहां इन्हें झारखड़ का ्रप्रभार मिला। इनके नेतृत्व में १० से १० सीट मिली। चुनाव में नेहरू युवा केंद्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर मंत्री दर्जा मिला, लेकिन कुछ समय बाद वह प्रदेश की राजनीति सक्रिय हो गए और संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी मिली। विधानसभा चुनाव में उनका नाम चला, लेकिन लोकसभा में पार्टी ने खजुराहो से मौका दिया। यहां चार लाख से ज्यादा से जीत मिली।