भाई बन हाॅस्टल पहुंचा प्रेमी और ले उड़ा नाबालिग प्रेमिका को सहेली साथ

आदिमजाति कल्याण विभाग के हाॅस्टल की घटना, सहेली लौटी, एक को तलाश रही पुलिस 
उज्जैन. विक्रम विश्वविद्यालय परिसर स्थित आदिमजाति कल्याण विभाग के हाॅस्टल में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को उसका प्रेमी लेकर भाग गया हैं। प्रेमी भाई बनकर हाॅस्टल पहुंचा और प्रेमिका के साथ उसकी सहेली को भी ले गया, लेकिन जब परिजनों से सम्पर्क किया। तो मामले का खुलासा हुआ। हालांकि सहेली वापस लौटकर वापस आ गई है। जबकि दूसरी लड़की को पुलिस तलाश रही हैं। माधव नगर पुलिस आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया हैं। 
भाई बन पहुंचा बचपन का प्रेमी 
तराना स्थित सूरजपुरा गांव की एक नाबालिग छात्रा ने हाॅस्टल की अधीक्षका रेखा भारती से फोन पर अपने परिचनों से चर्चा करवाई। 31 जनवरी को हुई बातचीत में तय हुआ कि कुछ दिन गांव से कोई बच्ची को लेने पहुंचेगा। 
एक दिन पहुंचा युवक 
एक फरवरी को एक लाखन नामक युवक हाॅस्टल पहुंचा। वह अपने साथ लड़की और गांव की ही उसकी सहेली को साथ लेकर चला गया। 
लाखन निकला गजराज
लड़की अपने गांव  नहीं पहुंची। परिजनों से  सम्पर्क किया, तो हड़कंप मच गया। इसके बाद तलाश शुरु हुई। सीसीटीवी देखा, तो लड़कियों को ले जाने वाला लाखन गांव का ही गजराज निकाला। इन दोनों के बीच काफी समय से बातचीत थी। दोनों ने मिलकर षड़यंत्र रचा। हालांकि परिजनों के प्रयास से साथ गई लड़की लौट कर आ गई। बताया जा रहा है कि उक्त लड़की बचपन में शादी हो गई। वह अपने पति के पास ही पहुंची थी।