चौकीदार ही निकला चोर... पुलिस ने किया राउंडअप

गोडाउन से चुरा ले गया टाइल्स 



उज्जैन. शहर में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। स्थिति यह बन रही है कि जिन्हे सुरक्षा का जिम्मा दिया जा रहा है। वहीं चोरी कर रहे है। ऐसा ही एक प्रकरण चिमनगंजमंडी थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ है। वारदात में चौकीदार ही चोर निकला। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। 


audio viral cause : भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशमंत्री पर प्रकरण दर्ज
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकपात मार्ग निवासी लालचंद पिता खेमचंद जैन का आगर रोड स्थित उद्योगपुरी में नंबर 12 गोडाउन में 23 फरवरी की रात चोरी की वारदात हुई। अज्ञात बदमाश करीब 50हजार रूपए के टाइल्स चोरी हो गए। पुलिस में आवेदन·दिया जांच के बाद चौकीदार कृष्णपाल पिता रघुवीर को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद वहीं आरोपी निकला।