माधव साइंस कॉलेज में जमकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा
उज्जैन. माधव साइंस कॉलेज में बुधवार को छेडख़ानी से शुरू हुए विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया और घटना के बाद एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गई। इसके चलते कैम्पस में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही माधव नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इसके बाद दोनों पक्ष की तरफ से थाने में प्रकरण दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया।
छात्रा को छेड़ता है लड़का
कॉलेज की एक छात्रा को एक लड़क पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था। छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई। तो उसके भाई कॉलेज पहुंचे। इस दौरान वह लड़का अपने कांग्रेसी मित्रों के पास पहुंच गया। आरोपी के समर्थन में कॉलेज के काफी लड़के खड़े हो गए। इसमें से किसी ने छात्रा के साथ एक लड़के पर हाथ भी उठा दिया।
मारपीट के एबीवीपी भी कूदी
छेडख़ानी और फिर मारपीट की जानकारी सूचना मिलते ही छात्रा के समर्थन में एबीवीपी के लोग आ गए। इसके बाद छात्रा और उसके साथी लौट गए, लेकिन एबीवीपी और एनएसयूआई वाले आमने-सामने आ गए और घंटो तक कॉलेज में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।