ड्रायवर पति रहता था अक्सर बाहर, वीडिया और फोटो बना करता था ब्लेकमैल
उज्जैन. एक शादीशुदा महिला के धोखे से वीडियो और फोटो बना कर उसे ब्लेकमेल करने का सनसनीखेज मामला उज्जैन के जीवाजीगंज थाने में सामने आया है। महिला का पति ट्रक ड्रायवर है। वह अक्कर बाहर रहता था। इसी का फायदा उठाकर वह घर में घुस आता था और परेशान करता था। जब मामला ज्याद बढ़ गया, तो महिला ने पुलिस की मदद ली। पुलिस ने जांच कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण कॉलोनी में इंदौर निवासी 25 वर्षीय महिला से किराए से रहती है। उसका पति ट्रक ड्रायवर है और अक्सर बाहर रहता है। नजदीक ही आरोपी पंकज बागड़ी की चूड़ी की दुकान है। महिला सामान खरीदने के लिए जाती थी। इसी दौरान परिचय हुआ और आरोपी ने महिला के वीडियो और फोटो बना लिए। इसके बाद शुरू हुआ ब्लेकमेल करने का सिलसिला। अक्टूबर २०१० से आरोपी ने महिला से खोटाकाम करना शुरू कर दिया। महिला भी इज्जत बचाने के लिए आरोपी की हां-हां मिलती रही, लेकिन परेशान होकर उसे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
जेवरात तक ठग लिए
आरोप है कि महिला के साथ गलत काम करने के बाद सोना-चांदी के जेवरात भी ठग ले गया और लगातार अन्य रूपए और सामान की मांग कर रहा था।