केजरीवाल की ताजपोशी आज, शपथ ग्रहण में यह है खास मेहमान

छह मंत्री लेगे शपथ, रामलीला में जुटेगे लाखों लोग 



नई दिल्ली -  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगे। शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान पर होगा। जानकारी के अनुसार इस समारोह में एक लाख लोगों के पहुंचेंने की उम्मीद जताई जा रहीं हैं।अरविंद साल 2013 और 2015 के बाद तीसरी बार मुख्यमंत्री बन रहे।  अरविंद के साथ छह मंत्री भी शपथ लेंगे। जिनमें मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसी के साथ बेबी केजरीवाल (अव्यान तोमर) कार्यक्रम में खास रहेंगे। मतगणना के दिन केजरीवाल की तरह मफलर लगाकर पहुंचे बच्चे ने देशभर का ध्यान अपनी ओर खीचा था और चर्चा का विषय बना था। 
सुरक्षा के किये गए कड़े इंतेज़ाम 
जानकारी अनुसार रामलीला मैदान और उसके आसपास लगभग 5,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 125 सीसीटीवी कैमरे और 12 एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि खड़े होकर देखने के लिए भी मैदान में पर्याप्त जगह रहेगी।