मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किया गिरफ्तार
उज्जैन. तिरूपति धाम कॉलोनी निवासी एक महिला अपने मकान में देहव्यापार संचालित करती थी। पुलिस को गलत काम की सूचना लगतार मुखबिर से मिल रही थी। मंगलवार देर रात महिला थाना प्रभारी मुन्नी परिहार की टीम ने मौके पर दबिश दी। तो एक महिला और तीन पुरूषों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तिरूपति धाम कॉलोनी के मकान में एक देहव्यापार की सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी। मकान में एक महिला ही लड़कियों से देहरव्यापार करवाती थी। महिला के अपने एजेंट थे और ग्राहक लेकर पहुंचे थे। हालांकि पुलिस को सिर्फ तीन पुरूष कमल, योगेंद्र, अतित को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा देर तक कार्रवाई जारी। दोपहर बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
प्रोफेसर पर प्रताडऩा का आरोप लगाने वाली महिलाए विवि से लापता !
इनका कहना है।
मुखबिर की सूचना पर मौके पर दबिश दी। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
मुन्नी परमार, टीआई महिला थाना।