पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
उज्जैन. पारिवारिक विवाद में अब पूरी तरह से लोग अमर्यादित और अराजक होते जा रहे है। एक ऐसा ही मामला शनिवार को उज्जैन के थाने में दर्ज हुआ। यहां एक ससुर ने अपनी बहु पर बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया और उस पर थप्पड़ मार दिया। इसके बाद महिला बुरी से मानसिक रूप से परेशान हो गई और थाने पहुंची। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
लव-जेहाद...नाबालिग का वीडियो बनाकर शादी का दबाव
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नयापुरा जैन कॉलोनी निवासी रामकृष्ण पिता पुरूषोत्तम नागर के परिवार में लंबे समय आपसी मनमुटाव चले है। १२ फरवरी को एक बार फिर रामकृष्ण और उनके बेटे की पत्नी दीपिका पति शुभम से विवाद हो गया। इस विवाद में रामकृष्ण ने आपा खो दिया और दीपिका पर हाथ उठा दिया। घटना के बाद दीपिका ने थाने में जाकर ससुर के खिलाफ आवेदन दिया। पुलिस ने प्रकरण की जांच कर आरोपी ससुर पर प्रकरण दर्ज किया है।