HOROSCOPE TODAY 16 FEBRUARY
दिल्ली. मेष राशि के जातकों के लिए रविवार (16 फरवरी) का दिन खास रहने वाला है। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सफलता के साथ पारिवारिक जीवन सुखयम होने वाला है। साथ ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत नजर आएगा। वहीं कर्क राशि वालों के लिए दिन थोड़ा सावधनी से गुजरने की जरूरत है। इसके अलावा जानिए कैसा रहेगा किसका दिन...
राशिफल
- मेष : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कोई ऐसा कार्य होगा, जिससे आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी।
- वृष : रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
- मिथुन : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
- कर्क : धन हानि की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अधीनस्थ कर्मचारी या व्यक्ति विशेष के कारण तनाव भी मिल सकता है।
- सिंह : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
- कन्या: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
- तुला : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
- वृश्चिक : गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। मांगलिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
- धनु : किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
- मकर : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
- कुंभ : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे।
- मीन : व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। एलर्जी या नेत्र विकार के प्रति सचेत रहें। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा।