फिर शर्मसार हुई विवि, महिला से अनुकंपा नौकरी के लिए रिश्वत में मांगी...

दिसंबर से प्रशासन में घुम रहा है आवेदन, अधिकारी दबा रहे मामले को 



उज्जैन. विक्रम विश्वविद्यालय एक बार फिर शर्मसार हो गया है। इस बार भी कारण रिश्वत ही बना है। यहां एक महिला को अनुकंपा नियुक्ति देने के लिए दो लोगों ने मोटी रकम मांगी। परेशान महिला ने विवि अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन दिसबंर से शिकायत अधिकारियों की टेबल-टेबल घुम रही है। 
विक्रम विवि में एक महिला को अनुकंपा नियुक्ति मिलनी है। इसका आवेदन लंबे समय से लंबित है। साथ ही उसमें कई तकनीकी खांमी आ रही है। इसी बीच महिला के द्वारा प्रशासन विभाग के दो अधिकारियों पर 50 हजार रूपए की मांग करने का आरोप लगा दिया। इस आरोप का आवेदन विवि के अधिकारियों के पास है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की जगह उसे दबा दिया। 
लगातार उजागर हो रहे मामले 
विक्रम विवि में कुछ माह पहले ही शोधार्थियों की फैलोशिप स्वीकृत करवाने के नाम पर रिश्वत मांगने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ। इसमें एक बाहरी व्यक्ति के बाद विवि के पर्सनल ओटीपी पहुंच जाते थे। इसके आधार पर वह पैसे की मांग करता  था। विद्यार्थियों ने कॉल रिकॉर्डिग कर विवि अधिकारियों को शिकायत की। इसके बाद जांच शुरू हुई। इसके आधार पर एक तकनीकी अधिकारी विष्णु सक्सैना को निलंबित कर दिया। हालांकि रिश्वत मांगने वाला व्यक्ति बाहरी था। इसी की आड़ में मामले को दबा दिया। 
इनका कहना है। 
आवेदन आया होगा, तो प्रशासन में दिखवाना पड़ेगा। इसके बाद ही कुछ बताया जा सकेंगा। 
डीके बग्गा, कुलसचिव विक्रम विवि।