दिल्ली. चीन में फैले कोरोवायरस से बचाव के लिए पूरी दुनिया जुटी हुई। कोरोना वायरस से चीन में हजारों लोगों प्रभावित है। वायरस के प्रभाव से सैकड़ों लोगों की जान चली गई। जान के साथ माल (आर्थिक) को भी काफी नुकसान हुआ है। चीन दुनिया को काफी निर्यात करता है। सभी देशों ने चीन के मामल से तौबा की है। अब उक्त वायरस को होली त्यौहार से जोड़ कर एक संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें बाद लोगों में भय बढ़ गया है।
क्या लिखा है मैसेज में
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक संदेश में लोगों को सावधान किया जा रहा है कि होली के त्यौहार पर चीनी माल नहीं खरीदे। उक्त रंग और पिचकारी के माध्यम से कोरोवायर का संक्रमण हो सकता है। यह मैसेज तेजी से वायरल हुआ है। इसके बाद लोग भय बढ़ गया है।
सोशल मीडिया पर मैसेज की बाढ़
कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर में सोशल मीडिया के जरिए जमकर अफवाय फैलाई जा रही हैं। कभी चमगादड़ का सूप पीती औरत का वीडियो वायरल होता है। तो कभी कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, मिल्कशेक से दूर रहने की हिदायत दी जाती है। हालांकि चायनिज माल को लेकर लोगों में भय काफी हद तक दिखाई दे रहा है। वह ऐसे माला खरीदने से बच रहे है।
सावधान : अब होली के रंग से भी जुड़ गया कोरोना वायरस का डर