सत्ता के रंग में रंगी कांग्रेस चली भाजपा के पैटर्न पर 

हाईटेक हुई पार्टी : मोबाइल फोन पर पहुंचे सदस्यता के लिए मैसेज



भोपाल : प्रदेश में 15 साल से सत्ता का वनवास भोग रही कांग्रेस पार्टी के पास कार्यालय का खर्च निकालने के पैसे तक नहीं बचे थे। ऐसे में उनके कार्यालयों की संपत्ति को किराए पर देने जैसे कई मामले सामने आते रहे। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी संगठन की सदस्यता से लेकर प्रचार तक में पूरी तरह से हाईटेक बनती गई। अब जब कांग्रेस भी प्रदेश में एक साल से सत्ता सुख भोग रही है। तो सत्ता का रंग संगठन पर भी दिखना लाजमी है। उसकी शुरूआत युवक कांग्रेस संगठन चुनाव से हो गई है। 
मोबाइल फोन पर भेजे जा रहे मैसेज 
कांग्रेस पार्टी की तरफ से आम लोगों को मोबाइल फोन पर मैसेज भेजे जा रहे है। इसमें पार्टी की सदस्यता लेने और युकां संगठन चुनाव का पूरा विवरण है। संदेश में एक ऑनलाइन लिंक दी गई। इसमें पूरी जानकारी है। हालांकि पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि यह संदेश उन्हीं मोबाइल फोन पर जा रहे है। जिन्होंने पूर्व में सदस्यता ली है या फिर उनका डाटा किसी तरह कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। हालांकि ऐसे संदेश लगभग हर मोबाइल फोन पर पहुंच रहे है। 
बीजेपी की मिसकॉल से सदस्यता
हाईटेक प्रचार के मामले में बीजेपी काफी आगे निकल चुकी है। बता दे कि बीजेपी का सदस्यता अभियान भी मिसकॉल के माध्यम से संचालित हुआ था। हालांकि इस प्रक्रिया में काफी कुछ फर्जीवाड़ा किए जाने के आरोप लगे थे।