पुरानी सदस्यता के आधार पर चुनाव, पूर्व के कई दावेदार हुए बाहर
उज्जैन. युवक कांग्रेस के संगठन चुनाव की प्रक्रिया घोषित हो गई। एक मार्च से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी और १९ मार्च को रिजल्ट आ जाएगा। हालांकि प्रदेश में १५ साल बाद कांग्रेस सत्ता में आई। इसका असर संगठन चुनाव में दिखाई देगा। साथ ही सदस्या प्रक्रिया के दौरान दावेदारी कर रहे कई लोग उम्र की सीमा के चलते बाहर हो गए। कुछ लोगों को संगठन में अन्य जिम्मेदारी मिल गई। इससे संगठन चुनाव के समीकरण बदलना तय है। बता दे कि विधानसभा चुनाव से पहले युकां के चुनाव के लिए सदस्यता करवाई गई थी, लेकिन लगातार चुनाव टलते रहे। इसके बाद पुराने पदाधिकारियों का कार्यकाल बढ़ा दिया। विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव के चलते संगठन की प्रक्रिया टल गई।
बागी को पद देने के विरोध में कांग्रेसियों की गांधीगिरी
बटुकशंकर और परमार की सक्रियता
प्रदेश में सरकार बनने के बाद उज्जैन शहर में बटुकशंकर जोशी एक बार फिर सक्रिय हो गए है। वह कॉलेजों से प्रशासन तक सभी जगह हस्ताक्षेप कर रहे है। दूसरी तरफ विधायक महेश परमार नए पावर सेंटर के रूप में उभरे है। संगठन चुनाव में उनका हस्ताक्षेप भविष्य की राजनीति को देखकर महत्वपूर्ण है। उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी सीधे तौर पर क्षेत्र में सक्रिय है। भविष्य में इनके बेटे की उज्जैन को कर्मभूमि बनाने की महत्वकांक्षा के चलते इनके भी हस्ताक्षेप संगठन चुनाव में दिखाई देगा।