स्वच्छ भारत : यहां खुले में मूत्र विसर्जन करने वालों का लगता झटका 


उज्जैन. कुछ करने का जज्बा होने पर राह अपने आप आसन होती जाती हैं और कितनी भी परेशानी होने पर व्यक्ति सफलता की कहानी गढ़ देता हैं। ऐसे ही सघर्षशील व्यक्ति है उज्जैन के विशाल जदौन। जो विषम परिस्थितियों में भी नए-नए इनोवेशन (प्रयोग) करते है। उनका नया प्रयोग थ्री-ईडियट्स फिल्म से प्रेरित है, लेकिन उससे ज्यादा कारगार है। विशाल ने एक ऐसा डिवाइस तैयार किया है। जिसकी मदद से खुले में मूत्र विसर्जन करने वालों पर लगाम लगाई जा सकती है। उन्होंने खुद की प्रतिष्ठान के बाहर आसपास इसका प्रयोग भी किया है। इसके लगने के बाद जैसे कोई व्यक्ति खुले में पेशाब के लिए आता है। तो अलार्म बजने लगता है। इसके बाद व्यक्ति एकाएक खुद ही वापस लौट जाता है। 
दुकान के पास खुली भूमि और हरियाली 
विशाल एक सांची पार्लर का संचालन करते है। उनकी दुकान सड़क के किनारे है, लेकिन आसपास काफी खुली भूमि और जंगली पौधे है। इसी की आड़ लेकर लोग खुले में मूत्र विसर्जन करने चले आते है और गदंगी करते है। विशाल का प्रयोग स्वच्छ भारत अभियान की टीम को भी काफी पंसद आया है। टीम ने उनके प्रयोग की जानकारी दिल्ली भी दी है। 
सेफ्टी डिवाइस से पकड़ाए चोर
विशाल ने अपनी दुकान पर सेफ्टी डिवाइस लगाए हैं। जो इन्हीं के द्वारा तैयार किए गए है। इन डिवास की मदद से विशाल ने अपनी दुकान पर तीन बार चोरी की वारदात को रोका हैं। गजब यह है कि दो बार मौके से चोर को ही पकड़कर थाने ले गए। उनकी इस बहादुरी के लिए उनका चयन शासन के सहासिक पुरस्कारों के लिए भी किया गया हैं। इसी के साथ भारत सरकार ने उनके मॉडल की प्रशंसा की है। इसके लिए उन्हें कई प्रशस्ति पत्र मिल चुके है।