लाखों की संख्या में भक्त पहुंचे दर्शन करने, कई किलोमीटर लंबी लाइन
उज्जैन. महाशिवरात्रि (shivratri) के पावन पर्व पर महाकाल मंदिर (baba mahakal) में भक्तों का सैलाब उमड़ा। लाखों की संख्या में भक्त पहुंचे। महाकाल मंदिर में शिवरात्री पर भष्मार्ती का विशेष महत्व रहता है। मंदिर प्रशासन ने दूर-दराज के भक्तों के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था थी।
प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिण मुखी श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर में लगभग सवा लाख दर्शनार्थियों ने दर्शन किए। उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने दोपहर को भगवान महाकाल के दर्शन नंदीहॉल से किये। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियेां को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।