बाप-बेटो ने दे डाला डॉक्टर को सरकारी नियुक्ति का आदेश 

प्रमुख सचिव स्वास्थ विभाग के नाम से जारी आदेश, आरोपी बोला.. लेनदेन का मामला झूठी शिकायत 



उज्जैन. शासकीय डॉक्टर बनवाने के नाम पर एक बाप-बेटो ने एक डॉक्टर को तीन लाख का चूना लगा दिया। डॉक्टर का फ्रीगंज में डेंटल क्लिीनिक है। वहीं आरोपी राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त हुआ है। मामला पुलिस के पास पहुंचा। तो नियुक्ति आदेश देखकर वह भी दंग रहे गए। इसके बाद पीडि़त को बुलाया और आरोपी की जानकारी ली। साथ ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को उठाकर ले लाई। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद आरोपी को राउण्डअप कर लिया। 
टीआई माधवनगर राकेश मोदी के अनुसार पानदरीबा निवासी संजय चौरसिया ने शिकायती आवेदन दिया है। इसके अनुसार तिरूपति एवेन्यु निवासी विजय पिता हेमराज व उसके बेटे आनंद ने धोखाधड़ी की है। शिकायत के अनुसार डॉ. संजय चौरसिया को आरोपियों ने शासकीय डॉक्टर की नियुक्ति करवाने का आश्वावन दिया। इस काम के लिए तीन लाख रूपए की मांग की। पैसे मिलने के बाद उन्होंने उसे फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। यह आदेश प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग आर एस श्रीवास्तव के नाम से जारी हुआ है। 
तीन माह तक हुआ परेशान 
नियुक्ति आदेश लेकर डॉ. संजय विभाग पहुंचे। तो उनके हाथ-पांव फूल गए। यह आदेश पूरी तरह फर्जी था। इसके बाद उन्होंने आरोपियों से सम्पर्क किया। दोनों के बीच तीन माह तक विवाद चलता रहा। जब आम सहमति नहीं बनी। तो पीडि़त ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत कर दी। पुलिस अब इस मामले की जांच में लगी हुई है। आरोपियों का कहना है कि यह मामला पैसों के लेनदेन का है। हमने तीन लाख रूपए उधार लिए। जो वापस कर दिए। दूसरी तरफ पीडि़त के द्वारा सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य दिए है। इन्ही के आधार पर वह धोखधड़ी किए जाने की बात को पुष्टि कर रहा है।