बाथरूम से ही उठा ले गया छठी क्लास की लड़की को

चाकू दिखाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने संदेही को किया राउण्डअप



उज्जैन. नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म और गलत काम की एक अन्य वारदात उज्जैन जिले में दर्ज हुई। इसमें एक 14 वर्षीय नाबालिग को आरोपी बाथरूम से उठाकर खेत ले गया और चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। आरोपी ने नाबालिक को धमकी दी कि किसी को घटना के बारे में नहीं बताना, लेकिन परिजनों को घटना की जानकारी हो गई। उन्होंने थाने में जाकर शिकायत की। पुलिस ने संदेही को पूछताछ के लिए उठा लिया है।


निगम ने निकाली टाटा की हवा... दर्ज हुआ प्रकरण


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रत्नाखेड़ी निवासी नाबालिग रविवार रात करीब आठ बजे अपने मकान के बाहर बाथरूम गई। इसी दौरान आरोपी आया और उसे बाहर खीच लाया।  बालिका ने विरोध किया, तो चाकू की नोक पर उसे खेत की तरफ ले गया। यहां उसने उससे दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को घटना नहीं बताने की बात कही। इस बीच जब बालिका घर वापस आई। तो उसकी हालत देख परिजनों ने पूछताछ की। तो पूरी कहानी खुल गई। लोगों ने संदेही को भी पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।