बेवजह सड़क पर घुुमते मिलें, तो हाथ पर लिख दिया जाएगा...में

पुलिस प्रशासन सख्त हुआ, देर रात होता है बल प्रयोग, पुलिस कार्रवाई को मिल रहा समर्थन



उज्जैन. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने लॉक डाउन लागू कर दिया है। पुलिस ने जिले की सीमाओं को सील कर दिया है और लोगों को घर के भीतर ही रहने के निर्देश दिए है। पुलिस व प्रशासन के इन निर्देशों का छुटभैया लोगों पर कोई असर नही हो रहा है। ऐसे में अब प्रशासन इन लोगों से सख्ती से निपटने की तैयारी कर रहा है। 


video : 40 सेकेण्ड में बच्चे ने घर पर ही बनाया मास्क


मैं समाज का दुश्मन हॅू...
शहर में लोगों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने से रोकने लिए पुलिस की टीम घुम रही है। एसपी सचिन अतुलकर ने एक फोटो शेयर कर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। दूसरी तरफ पुलिस जवान ने एक सील तैयार कर ली है। इसमें लिखा है....में  समाज का दुश्मन हूं, लॉक डाउन का उल्लंघन। यह सील बेवजह घूमने वालों के हाथों पर लगाई जायेगी।


Janta curfew : थाली बजाते समय हुआ हादसा, दो बच्चे हुए शिकार


स्नान करने पहुंचे लौटाया 
मंगलवार को भूतड़ी अमावस्या है। इस पर्व पर उज्जैन शिप्रा नदी व कुंड पर स्नान का आयोजन होता है, लेकि प्रशासन ने नहान पर भी रोक लगाई है। प्रशासन द्वारा अतिरिक्त पुलिस फोर्स रामघाट, त्रिवेणी घाट सहित कालियादेह महल स्थित 52 कुंड पर तैनात किया है। सुबह से कुछ लोग नहान के लिये यहां पहुंचे जिन्हें पुलिसकर्मियों ने लौटा दिया।


हिंदी खबर अपडेट के लिए लाइक कीजिए फेसबुक पेज  और  ट्विटर पर... Like for Hindi news updates  facebook Vikram darshan & twitter Vikramdarshan