मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे जनता से मन की बात , कोरोना पर जनता से अपील
भोपाल. मध्यप्रदेश में कोराना वायरस (Corona virus) के मरीजों में एकाएक तेजी आई है। बुधवार को एक साथ इंदौर में 5 मरीजों की पुष्टि हुई। इसके बाद संख्या बढ़कर 15 हो गई। ऐसे में बिगड़ते हालातों के बीच नई सरकार की चिंता बढ़ गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) पूरी तरह खुद स्थितियों को संभाल रहे है। प्रदेश के हालातों की समीक्षा कर रहे है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी कमिश्नरों, आईजी, कलेक्टर,एसपी और सीएमएचओ से बात भी कर रहे है। इसी के साथ वह बुधवार रात आठ बजे आम जनता को भी संबोधित करेंगे।
Coronavirus : जानिए...छींक के बाद कितने फीट वातावरण होता है दूषित
लोगों को सहयोग की अपील
शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के द्वारा लगातार लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है। लोगों से लॉकडाउन के निर्देशों के पालन की अपील की जा रही है। बता दे कि काफी संख्या में अकारण घरो से बाहर घुम रहे है। इनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।