भारी पड़ सकता है हल्का लेना, लोग लॉकडाउन का सख्ती से करें पालन
भोपाल। कोरोना वायरस पीडि़त मरीजों की संख्या भारत में भी बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ो के अनुसार देश में संख्या 500 तक पहुंच चुकी है। ऐसे में अब लोगों को ज्यादा सतर्क हो जाने की जरूरत है। अगर लॉक डाउन का सख्ती से पालन नहीं किया गया। तो भारत में भी जल्द ही स्थिति बिगड़ सकती है।
Coronavirus : कोराना परिवार का सातवां वायरस नोवल कोराना, मचा रहा तबाही
निर्देश नहीं मान रहे लोग
भारत में कोरोना वायरस के प्रति लोगों में काफी लापरवाही देखने को मिल रही है। प्रशासन की सख्ती के चलते मुख्य मार्ग पर लॉकडाउन देखने को मिल रहा है, लेकिन गली-मोहल्लों में उत्सव का माहौल बना हुआ है। लोग एकजुट होकर चर्चाओं में लगे हुए है।
Coronavirus : जानिए...छींक के बाद कितने फीट वातावरण होता है दूषित
गली-गली करवा दी घोषणा
नगर निगम प्रशासन के द्वारा कचरा उठाने वाली गाड़ी की मदद से शहरभर में मुनादी करवा दी गई। इस के माध्यम से लोगों को हिदायत दी गई है कि अति आवश्यक होने पर ही वह घरो से बाहर निकले। वरना अपने घर के अंदर ही रहे, लेकिन लोगों पर प्रशासन की अपील का असर नहीं हो रहा है। ऐसे में अब पुलिस सख्ती से भी लोगों से निपटने की तैयारी कर रही है।
घूंट भर आयुर्वेदिक काढ़ा बचाएगा कोरोना से...घर पर ही बनाए
राज्यवार यह कोरोना पीडि़त की संख्या। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ( as per the health ministry)
- आंध्रप्रदेश ( Andhra Pradesh 7 )
- बिहार (Bihar 2 )
- छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh 1)
- दिल्ली (Delhi 31)
- गुजरात (Gujarat 29)
- हरियाणा (Haryana 26 )
- हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh 3)
- कर्नाटक ( Karnataka 37)
- केरला (Kerala 95 )
- मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh 7)
- महाराष्ट (Maharashtra 87)
- उड़ीसा (Odisha 2)
- पंजाब (Punjab 21)
- राजस्थान ( Rajasthan 33)
- तमिलनाडु Tamil Nadu 12
- तेलगांना (Telangana 32)
- चंडीगढ़ (Chandigarh 6)
- जम्मूकश्मीर (Jammu and Kashmir 4)
- लद्दाख (Ladakh 13)
- उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh 33)
- उत्तराखंड (Uttarakhand 3)
- पश्चिम बंगाल ( West Bengal 7)
- (Puducherry 1 )