Coronavirus : आटा, दूध, और मुर्गा बेचना मंहगा पड़ा, जानिए कहां हुई कार्रवाई

शहर में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, कफ्र्यू के बाद बढ़ी सख्ती 



उज्जैन. कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते जिले में प्रशासन ने 25 मार्च तक लॉक डाउन (lock down) घोषित किया था। इसके तहत सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए समय निर्धातिर किया गया। इसी समय में लोगों को व्यापार करना था, लेकिन शहर के व्यापारियों ने कलेक्टर के आदेश के साथ मौजूदा स्थितियों को भी गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में पुलिस प्रशासन द्वारा चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इसमें दूध, आटा चक्की और मुर्गा वाले के साथ हार्डवेयर वाला शामिल है। 


Coronavirus : कोराना परिवार का सातवां वायरस नोवल कोराना, मचा रहा तबाही
इन लोगों पर हुई कार्रवाई 



  • नीलगंगा पुलिस ने शास्त्री नगर स्थित संतोष डेयरी पर प्रकरण दर्ज किया है। यह मंगलवार देर रात दूध बेच रहे थे। यह प्रतिष्ठान गोवर्धन धाम निवासी रवि पिता दिलीप आहूजा का है। 

  • माधव नगर पुलिस ने नारायणपुरा सांवेर रोड स्थित आटा चक्की के संचालक कमल किशोर पिता बाबूलाल मरमठ पर प्रकरण दर्ज किया है। 

  • माधव नगर पुलिस ने विद्या नगर सांवेर रोड स्थित जरीवाला हार्डवेयर एंड सेनिटेशन के संचालक मुर्तजा पिता असगर अली पर प्रकरण दर्ज किया है।

  • बडऩगर में लोहाना कुटी तिराहा पर फारूख खान पिता मो. खान खुले आम मुर्गा बेच रहा था। पुलिस ने उसे भी प्रकरण दर्ज कर लिया। 


Coronavirus : जानिए...छींक के बाद कितने फीट वातावरण होता है दूषित


व्यापार के लिए समय निर्धारित 
जिला प्रशासन ने लॉकडाउन के आदेश के साथ ही सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान के लिए समय निर्धारित किया है। किराना दुकान दोपहर व दूध की दुकान सुबह-शाम खुलेगी। सिर्फ आवश्यक वस्तु की दुकान ही खुलेगी। शेष बंद रहेगी। 


हिंदी खबर अपडेट के लिए लाइक कीजिए फेसबुक पेज  और  ट्विटर पर... Like for Hindi news updates  facebook Vikram darshan & twitter Vikramdarshan