Coronavirus : बाहर कर रही विशेष पार्टी इंतजार... जाना नहीं 

लॉक डाउन का पालन नहीं करने वाले के लिए सख्त हुआ प्रशासन, अब सीधे होगी गिरफ्तारी 



उज्जैन. कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा इंदौर-उज्जैन संभाग में है। प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है और नए-नए प्रयोग कर रहा है, लेकिन कोरोना मरीजों की स्थिति पर नजर डाले। तो सभी फेल है। ऐसे में लॉकडाउन (lock down) का सख्ती से पालन करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक विशेष पार्टी का गठन किया है। यह टीम शहर में भ्रमण करेगी और अकारण घुमने वालों को सीधे जेल भेजेगी। 


कफ्र्यू में पुलिस के हौंसले बुलंद...घर पर ही कर गए हत्या


पांच हो गए पॉजीटिव
उज्जैन में कोरोना वायरस से पीडि़त मरीजों की संख्या पांच हो चुकी है। करीब एक सैकड़ा से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। सैकड़ों की संख्या में लोगों को आइसोलेशन किया गया है। लगातार खतरा होने के बावजूद शहर में लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे है और लॉकडाउन  की स्थिति में बाजार का भ्रमण कर रहे है। 



हिंदी खबर अपडेट के लिए लाइक कीजिए फेसबुक पेज  और  ट्विटर पर... Like for Hindi news updates  facebook Vikram darshan & twitter Vikramdarshan