तीन दिन पूर्व मृत व्यक्ति संतोष वर्मा की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 12 लोगों को किया आइसोलेशन
उज्जैन. कोरोना वायरस (Coronavirus) से उज्जैन में अंबर कॉलोनी निवासी संतोष वर्मा की मौत की पुष्टि हो चुकी है। संतोष की कोरोना जैसे लक्षण के बाद तीन दिन पूर्व मौत हुई थी, सोमवार को जब रिपोर्ट आई। तो पूरा प्रशासन हिल गया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने अंबर कॉलोनी में सर्वे किया। तो करीब 12 लोग ऐसे थे। जो पूरी तरह से संतोष के सम्पर्क में थे। इसके बाद इन सभी लोगों को प्रशासन ने हामूखेड़ी स्थित आइसोलेशन सेंटर भेज दिया।
Coronavirus : पार्टी में जाना पड़ गया भारी, कोरोना ने ली जान
सील कर दी है पूरी कॉलोनी
उज्जैन में कोरोना वायरस से दूसरी मौत होने के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ गई। अब पूरी तरह से घर से निकलने पर रोक लगा दी है। इसी के साथ जानसापुरा के बाद अंबर कॉलोनी को भी पूरी तरह से सील कर दिया गया है। बता दे कि अंबर कॉलोनी निवासी संतोष वर्मा (38) की दिन पूर्व माधव नगर अस्पताल में मौत हो गई। यह मौत भी कोरोना वायरस के चलते संदिग्ध थी। संतोष की रिपोर्ट प्रशासन ने भेजी थी, जो रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके बाद प्रशासन ने अंबर कॉलोनी को भी हाई रिस्क जोन घोषित कर दिया है। क्षेत्रवासियों को अलर्ट जारी कर दिया। प्रशासन ने मृतक के विषय में प्रारंभिक जानकारी जुटाई है कि संतोष वर्मा मृत्यु से कुछ दिन पूर्व नीमच गए थे। वह राजस्थान के लोगों के साथ एक पार्टी में सम्पर्क में आए। लौटते समय ही उन्हें सर्दी खांसी बुखार हो गया।
Coronavirus : कोराना परिवार का सातवां वायरस नोवल कोराना, मचा रहा तबाही
पुलिस ने बांटा भोजन
नीलगंगा थाना प्रभारी यशंवत पाल ने बताया कि पुलिस द्वारा कॉलोनी को हाई रिस्क झोन घोषित कर दिया है। पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया। इसी के साथ कॉलोनी में आवश्यक सामान की व्यवस्था भी प्रशासन के द्वारा की जा रही है। जिस क्षेत्र को प्रतिबंधित किया गया है। वहां पर थाना के जवानों के द्वारा भोजन वितरण किया गया है। साथ ही लोगों को अन्य सामान की परेशानी न हो। यह प्रशासन की अलग-अलग टीम ध्यान रख रही है।
हिंदी खबर अपडेट के लिए लाइक कीजिए फेसबुक पेज और ट्विटर पर... Like for Hindi news updates facebook Vikram darshan & twitter Vikramdarshan