Coronavirus : जानिए...संकट के साथ सबसे अलग है उज्जैन का केस

जिला प्रशासन ने  जारी किया कफ्र्यू...लोगों से लोकडाउन रहने की अपील



उज्जैन. शहर में कोराना वायरस (Coronavirus) से पीडि़त एक महिला मरीज के मिलने की पुष्टि हुई है। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से इंदौर रैफर कर दिया गया। हालांकि यह केस पूरी तरह से उज्जैन प्रशासन के लिए चिंताजनक बना हुआ है, क्योंकि उक्त महिला को कोराना कैसे हुआ। यह केस हिस्ट्री की जानकारी नहीं लग सकी। उक्त महिला न तो विदेश गई और न ही अभी तक आसपास कोई दूसरा केस मिला। ऐसे में वायरस कहां से सक्रिय हुआ। यह ज्ञात करना बड़ी चुनौति हो गया है। प्रशासन ने महिला के निवास क्षेत्र को पूरी आइसोलेशन कर दिया है। परिजनों को भी अलग कर दिया है। बता दे कि अभी तक जितने भी केस सामने आए। उन सभी में विदेश का कनेक्शन रहा है। 




चार केस इंदौर में 
उज्जैन में एक महिला मरीज को इंदौर रैफर कर दिया। इधर, इंदौर चार कोराना मरीजों की पुष्टि की गई है। इसके बाद इंदौर में कफ्र्यू लगा दिया गया है। बता दे कि इंदौर में जनता कफ्र्यू के दौरान जमकर लापरवाही की गई। इसके बाद प्रशासन सख्त हुआ और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई शुरू की।


Janta curfew : थाली बजाते समय हुआ हादसा, दो बच्चे हुए शिकार
एक केस से हड़कंप 
उज्जैन में एक मरीज की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीमार होने पर उक्त मरीज को इंदौर रैफर दिया गया। हालांकि उसका उपचार अभी जारी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनुसूया गवली  के अनुसार जानसापुरा निवासी  महिला (65) को 22 मार्च को चैरिटेबल हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। उन्हें केवल 1 दिन ही सर्दी खांसी की बीमारी होना बताया गया।  चैरिटेबल से उन्हें माधव नगर अस्पताल शिफ्ट किया। यहां उपचार के दौरान कोरोना  के लक्षण पाए जाने पर मरीज को  एम  वाय  अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। 




हिंदी खबर अपडेट के लिए लाइक कीजिए फेसबुक पेज  और  ट्विटर पर... Like for Hindi news updates  facebook Vikram darshan & twitter Vikramdarshan