Coronavirus : मध्यप्रदेश में बढ़ी संख्या, दो मरीज और मिलें 

कोराना पीडि़तों की संख्या बढऩे से चिंताजनक हालात, प्रशासन लगातार अलर्ट पर 



भोपाल। मध्यप्रदेश में कोराना वायरस (Coronavirus) से पीडि़त दो नए मरीज मिल गए है। ऐसे में अब प्रदेश में कोरोना पीडि़तों की संख्या सात से बढ़कर नौ हो गई। बता दे कि इससे पहले जबलपुर में छह और भोपाल में एक मरीज मिल चुका है। यह दोनों मरीज भी बाहर घुम कर आए थे और इनमे कोरोना के लक्षण पाए गए। फिलहाल इन्हें आइसोलेशन में रखा गया है और उपचार शुरू हुआ है। इसी के साथ लोगों से लॉकडाउन के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। 


video : 40 सेकेण्ड में बच्चे ने घर पर ही बनाया मास्क  
क्या है स्थिति 
ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि 2 मरीजों की जांच रिपोर्ट में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक ग्वालियर का है। यह खजुराहो घुमने गया था। खजुराहो में काफी संख्या में विदेश पर्यटन आते है। जिन लोगों से इसमें भी संक्रमण मिलने की संभावना है। दूसरा शिवपुरी जिले का है। यह पिछले दिनों दुबई से लौटा था। दोनों को जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।


Janta curfew : थाली बजाते समय हुआ हादसा, दो बच्चे हुए शिकार
बंद है हवाई सेवा 
प्रदेश में हवाई सेवा मंगलवार रात से बंद कर दी गई है। शासन ने प्रदेश के 43 जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया। कोराना से प्रभावित देशों से मध्यप्रदेश में कुल 1,269 यात्री आए है। इनकी पहचान हुई है। इनमें से 758 को घरों में आइसोलेशन कर रखा गया है। 425 यात्रियों का सर्विलेंस पूरा हो चुका है।  100 संभावित केसों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट आना शेष है। 


हिंदी खबर अपडेट के लिए लाइक कीजिए फेसबुक पेज  और  ट्विटर पर... Like for Hindi news updates  facebook Vikram darshan & twitter Vikramdarshan


हिंदी खबर अपडेट के लिए लाइक कीजिए फेसबुक पेज  और  ट्विटर पर... Like for Hindi news updates  facebook Vikram darshan & twitter Vikramdarshan