Coronavirus : मजिस्द के पीछे मिला जानीवाकर का शव, मच गया हड़कंप

कोरोना के चलते लोगों में बढ़ रही है दहशत, आम घटनाओं से भी हो रहे परेशान



उज्जैन. शहर में बुधवार देर रात तोपखाने में एक व्यक्ति का शव मिला। सड़क पर शव होने की सूचना लोगों में फैली। तो हड़कंप मच गया। कई लोगों ने ताबड़तोड़ पुलिस और प्रशासन के नंबरों पर सूचना दी। पुलिस भी पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शव का कोरोना से कोई संबंध नहीं निकला। वह भिक्षुक था और अज्ञात कारणों से उसकी मौत हो गई। लोग उसे जानीवाकर के नाम से बुलाते थे। पुलिस ने मार्ग कायम कर प्रकरण की जांच शुरू की। 


Coronavirus : कोराना परिवार का सातवां वायरस नोवल कोराना, मचा रहा तबाही
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तोपखाना निवासी मो. फारूख पिता अब्दुल सत्तार ने बुधवार रात 8 बजे सूचना दी कि क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका शव खेराती मस्जिद के पीछे पड़ा है। यह सूचना पुलिस के साथ-साथ क्षेत्र में भी फैल गई। इसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि अधिकांश लोग अपने घरों में ही रहे। सूचना मिलते ही माधव नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरी तैयारी से शव को जिला अस्पताल पहुंचा। मृतक की अधिकृत शिनाख्त नहीं हो सकी, लेकिन वह क्षेत्र में भिक्षा मांगता नजर आता था। लोग उसे जानीवाकर के नाम से बुलाते थे। 


Coronavirus : जानिए...छींक के बाद कितने फीट वातावरण होता है दूषित 
लोगों को लगा कोरोना पीडि़त 
भिक्षु की मौत के बाद लोगों को इसके पीछे भी कोरोना वायरस (Coronavirus) ही नजर आया। इससे लोगों परेशान हो गए। बता दे कि कोरोना वायरस से लोगों में भीतर भय बैठता जा रहा है। हालांकि प्रशासन लगातार एक बार कह रहा है कि जो लोग अपने घरों के अंदर है और किसी भी प्रकार से अन्य लोगों के सम्पर्क में नहीं आ रहे है। वहां कोरोना फैलने की संभावना कम है। इसलिए डरने की जरूरत नहीं है। 


हिंदी खबर अपडेट के लिए लाइक कीजिए फेसबुक पेज  और  ट्विटर पर... Like for Hindi news updates  facebook Vikram darshan & twitter Vikramdarshan