Coronavirus : मृतक महिला का निकला सीएए धरने से कनेक्शन !

बेटे के दावे के बाद क्षेत्र में हलचल : पुलिस ने अन्य लोगों को किया आइसोलेशन



उज्जैन. कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर मध्यप्रदेश में लगातार जारी है। पीडि़तों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बुधवार को उज्जैन की 65 वर्षीय महिला की मौत भी हो गई। यह मौत प्रशासन के लिए दोहरी चिंता का कारण थी। इसमें पीछे महिला के केस हिस्ट्री में उसका किसी भी विदेशी व अन्य मरीज के सम्पर्क में आने का खुलासा नहीं हो पा रहा था। इधर, उसकी मौत के बाद बेटे (गुड्डु) ने खुलासा किया है कि मां पूरी तरह से चलते में असमर्थ थी। कुछ दिन पहले वह ऑटो में बैठकर बेगमबाग में चल रहे सीएए कानून के खिलाफ धरने में गई थी। यह सूचना शहर में फैल चुकी है। इसके बाद अब नई हलचल शुरू हो गई। बता दे कि महिला के पति और बेटे फल का कारोबार करते है। हालांकि प्रशासन के द्वारा अभी तक इस संबंध में अधिकृत रूप से कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। 


काफी बीमार बताई गई महिला 
इंदौर में उपचार और फिर मौत के बाद डॉक्टरों ने जो रिपोर्ट सार्वजनिक की। उसके अनुसार महिला को डायबटिज के साथ अन्य बीमारी भी थी। वह चलने  में असमर्थ थी। साथ ही कोरोना  पाया गया। उसकी मौत के बाद प्रशासन के सामने चुनौती थी कि उसे वायरस कहा से मिला। इस बात की जानकारी जुटाई जाएं।


Coronavirus : जानिए...छींक के बाद कितने फीट वातावरण होता है दूषित 
प्रदेश की पहली मौत उज्जैन में 
जानसापुरा निवासी  राबिया बी पति कुतुबुद्दीन (65) को 22 मार्च को चैरिटेबल हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। उन्हें केवल 1 दिन ही सर्दी खांसी की बीमारी होना बताया गया।  चैरिटेबल से उन्हें माधव नगर अस्पताल शिफ्ट किया। यहां उपचार के दौरान कोरोना  के लक्षण पाए जाने पर मरीज को  एम  वाय  अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। बुधवार दोपहर उसकी मौत हो गई। उसका शव उज्जैन आया और प्रशासन की मौजूदगी में ताबड़तोड़ उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। यह कोरोना वायरस से प्रदेश की पहली मौत है। 


Coronavirus : कोराना परिवार का सातवां वायरस नोवल कोराना, मचा रहा तबाही
जानसापुरा क्षेत्र को कर दिया प्रतिबंधित 
प्रशासन ने जानसापुरा क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दिया है। करीब 37 लोगों को 14 दिन तक के लिए आइसोलेशन किया गया है। प्रशासन की टीम लगातार इन लोगों पर नजर रखेगी और जांच करेगी। अगर किसी को सर्दी-खांसी होती है। तो फिर उपचार शुरू किया जाएगा। 



हिंदी खबर अपडेट के लिए लाइक कीजिए फेसबुक पेज  और  ट्विटर पर... Like for Hindi news updates  facebook Vikram darshan & twitter Vikramdarshan