Coronavirus : पार्टी में जाना पड़ गया भारी, कोरोना ने ली जान

उज्जैन में तीन दिन पहले मृत संतोष वर्मा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, प्रशासन में मचा हड़कंप



उज्जैन. अंबर कॉलोनी निवासी संतोष वर्मा (38) की तीन दिन पूर्व माधव नगर अस्पताल में मौत हो गई। यह मौत भी कोरोना वायरस के चलते संदिग्ध थी। संतोष की रिपोर्ट प्रशासन ने भेजी थी, जो रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके बाद प्रशासन ने अंबर कॉलोनी को भी हाई रिस्क जोन घोषित कर दिया है। क्षेत्रवासियों को अलर्ट जारी कर दिया। प्रशासन ने मृतक के विषय में प्रारंभिक जानकारी जुटाई है कि संतोष वर्मा मृत्यु से कुछ दिन पूर्व नीमच गए थे। वह राजस्थान के लोगों के साथ एक पार्टी में सम्पर्क में आए। लौटते समय ही उन्हें सर्दी खांसी बुखार हो गया। 


Coronavirus : कोराना परिवार का सातवां वायरस नोवल कोराना, मचा रहा तबाही
अस्पताल में करवाया भर्ती 
उज्जैन आने पर ही उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें माधव नगर अस्तपाल में भर्ती करवाया गया। यहां उन में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए। प्रशासन ने उनकी रिपोर्ट लैब में भेजी, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई। बता दे कि उज्जैन में अब तक कुछ पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना वायरस से पॉजिटिव निकली है। इन में से दो की मौत हो चुकी है। 


Coronavirus : जानिए...छींक के बाद कितने फीट वातावरण होता है दूषित 
क्षेत्र को कर दिया सील 
संतोष की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद प्रशासन फिर सक्रिय हो गया है। प्रशासन   के द्वारा     अंबर कॉलोनी को  सील कर  सर्वे  का  कार्य किया जा रहा है । क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अपने अपने घरों में रहें तथा कोरना के लक्षण पाए जाने पर कंट्रोल रूम  पर (181 एवं 104) सूचना दें।