प्रशासन की अपील घर पर ही रहे लोग, जांसपुरा क्षेत्र को किया प्रतिबंधित
उज्जैन. कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते मध्यप्रदेश की पहली मौत उज्जैन के नाम दर्ज हो गई। जानसापुराक्षेत्र की पीडि़त महिला की बुधवार दोपहर मौत हो गई। इसके बाद पूरा प्रशासन अलर्ट पर आ गया है। महिला से सभी परिजन व सम्बधितों को अलग रखा जा रहा है। इस बीच एक गंभीर खबर भी आ रही है कि महिला का एक परिचित मौके से फरार हो गया है। हालांकि वह संक्रमित है। इस बात की पुष्टि नहीं हुई। वहीं पुलिस प्रशासन (जीवाजीगंज थाना प्रभारी) इस तरह की घटना से पूरी तरह से इनकार कर रहे है।
Coronavirus : कोराना परिवार का सातवां वायरस नोवल कोराना, मचा रहा तबाही
महिला को फटाफट अंतिम संस्कार
जानसापुरा निवासी राबिया बी पति कुतुबुद्दीन (65) को 22 मार्च को चैरिटेबल हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। उन्हें केवल 1 दिन ही सर्दी खांसी की बीमारी होना बताया गया। चैरिटेबल से उन्हें माधव नगर अस्पताल शिफ्ट किया। यहां उपचार के दौरान कोरोना के लक्षण पाए जाने पर मरीज को एम वाय अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। बुधवार दोपहर उसकी मौत हो गई। उसका शव उज्जैन आया और प्रशासन की मौजूदगी में ताबड़तोड़ उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
Coronavirus : जानिए...छींक के बाद कितने फीट वातावरण होता है दूषित
चार केस इंदौर में
उज्जैन में एक महिला मरीज को इंदौर रैफर कर दिया। इधर, इंदौर चार कोराना मरीजों की पुष्टि की गई है। इसके बाद इंदौर में कफ्र्यू लगा दिया गया है। बता दे कि इंदौर में जनता कफ्र्यू के दौरान जमकर लापरवाही की गई। इसके बाद प्रशासन सख्त हुआ और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई शुरू की।
हिंदी खबर अपडेट के लिए लाइक कीजिए फेसबुक पेज और ट्विटर पर... Like for Hindi news updates facebook Vikram darshan & twitter Vikramdarshan