एक नृत्यांगना के पीछे क्यों लगे है तीन विभाग के लोग 

कथक नृत्यांगना खुशबु पांचाल ने लगाई आईजी से गुहार, झूठी शिकायतों से किया जा रहा है परेशान 



उज्जैन. शहर की प्रख्यात कथक नृत्यांगना खुशबु पांचल इन दिनों झूठी शिकायतों से परेशान है। वहीं खुशबु के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों पर संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई भी कर रहे है। इसमें तीन विभाग (पुलिस, वन और निगम प्रशासन) सबसे आगे है। हालांकि इन में से कुछ शिकायतों में दम नहीं निकला, लेकिन ताजा मामला बड़ा गंभीर है। इसमें एक नाबालिग ने खुशबु पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगाए है। इस मामले की जांच भी पुलिस ने शुरू की। पुलिस पीडि़ता को तलाश रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को शिकायत में दिए निवास पर पीडि़ता नहीं मिली है। इस मामले की जांच जारी है, लेकिन खुशबु ने उक्त शिकायत को भी पूरी तरह से फर्जी बताया है। साथ ही उज्जैन आईजी को झूठी शिकायतों के माध्यम से परेशान किए जाने की बात कहीं है। 
लगातार हो रही झूठी शिकायत 
आईजी को लिखे पत्र में खुशबु का कहना है कि उनके नवनिर्मित निवास पर निगम के लोग झूठी शिकायत पर जांच के लिए आ गए। इसके बाद किसी ने वन विभाग को शिकायत कर दी कि उनके निवास से वनजीवों का व्यापार होता है। जांच के लिए दल आया। मौके पर कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद एक लड़की का पत्र आया है। जो गंभीर आरोप लगा रही है। जिस नाम से शिकायत आई। उसे वह जानती तक नहीं है। पुलिस ने कई बार उनसे बयान ले लिए। साथ ही घंटो-घंटो तक पूछताछ कर रही है। 
कौन है इतना प्रभावशाली शिकायतकर्ता 
खुशबु के लिखे पत्र के अनुसार उसके खिलाफ लगातार झूठी शिकायत हो रही है। इसके माध्यम से उन्हे परेशान किया जा रहा है। अगर खुशबु के शिकायती पत्र पर में अगर सच्चाई है। तो स्पष्ट है कि कोई प्रभावशाली ही झूठी शिकायत कर रहा है। जिसकी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई हो रही है।विकांत उपाध्याय "गंजबासौदा मध्यप्रदेश"
ष्टड्डद्यद्य द्घशह्म् द्धद्गद्यश्च ८०८५८८३३५८