शहर की नृत्यांगना पर लगे आरोपों की जांच ठंडे बस्ते में
उज्जैन. कथक नृत्यांगना खुशबु पांचाल के खिलाफ एक नाबालिग लड़की ने स्पीड पोस्ट के जरिए दुष्कर्म, शोषण सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों का शिकायत पत्र मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और पीडि़ता को तलाशने की जांच शुरू की। शिकायत में दर्ज पते पर पुलिस दल गया, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। दूसरी तरफ खुशबु पांचाल ने आईजी को एक शिकायती पत्र दिया है। इसमें लगातार उसके खिलाफ हो रहे षडय़ंत्रों की बात लिखी है। इस पत्र के बाद कहानी में नया मोड़ आ गया है कि वह कौन व्यक्ति है। जो एक नृत्यांगना के खिलाफ षडय़ंत्र कर रहा है। हालांकि जांच अभी ठंडे बस्ते में चली गई है, लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म है।
यूनिवर्सिटी का फरमान...मोबाइल लेकर आए तो वापस नहीं मिलेगा
मधुर संबंधों ने पैदा किया द्वेष ?
शहर की उभरती हुई प्रतिभा खुशबु पांचाल ने थोड़े ही समय में देशभर में नाम कमाया है। वह अधिकांश शहर के बाहर की कार्यक्रम में व्यस्त रही है। उज्जैन में भी दो बड़े नृत्य प्रशिक्षण स्थल तैयार किए। उनकी प्रतिभा के चलते उनकी संस्कृति विभाग में सीधी पकड़ है। इसी के साथ सिंहस्थ के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मेला प्राधिकरण के प्रमुख अधिकारियों से भी सीधी पकड़ हो गई। इसी पकड़ से द्वेषता फैलने की संभावना है। इसके तार भोपाल और उसके आसपास घुम रहे है।