हॉर्स ट्रेडिंग : कांग्रेस विधायक परमार ने शिवराज पर लगाए 35 करोड का आऱोप

राजनीतिक उठापटक जारी : उज्जैन नेताओं के बयानबाजी शुरू की 



उज्जैन. जिले की तराना विधानसभा से विधायक कांग्रेस नेता महेश परमार ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगाए है। परमार के आरोपों के अनुसार २ फरवरी को एक अनजान नंबर से शिवराज सिंह का फोन आया। उन्होंने कहा कि तुम भाजपा ज्वाइन कर लो। मेरा आर्शीवाद जीवन भर तुम्हे रहेगा। साथ ही ३५ करोड़ रूपए और दुबारा चुनाव में जीतने के बाद मंत्री पद दिया जाएगा। महेश परमार के आरोपों के बाद प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। उज्जैन के स्थानीय नेताओं ने भी आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिए है। 
आठ विधायक हो गए कांग्रेस के गायब 
मंगलवार देर रात कांग्रेस पार्टी के आठ विधायक सहित चार निर्दलीय विधायक गायब हो गए। आरोप है कि भाजपा नेता उन्हें दिल्ली ले गए। इसके बाद कांग्रेस मंत्री जीतू पटवरी और जर्यवद्र्धन सिंह भी दिल्ली पहुंच गए। सूचना के अनुसार जहां विधायकों को ठहराया गया था। वहां से एक निर्दलीय विधायक रमादेवी कांग्रेस नेताओं को मिली। शेष गायब हो गए। इस पूरी घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्जिवय सिंह भाजपा नेताओं पर आरोप लगा रहे है।