खेत पर पति ने किया कुछ ऐसा...मौत के मुंह तक पहुंची पत्नी

हत्या का प्रयास : पुलिस ने आरोपी को किया राउण्डअप 



उज्जैन. ग्राम हिडी निवासी पति शंक के चलते सभी हद पार गया गया और पत्नी पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जहां वह जीवन और मौत के बीच झूल रही है। दूसरी तरफ पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। 


कालभैरव मंदिर के बाहर फेंका पेट्रोल बम
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हिडी निवासी तेजूबाई (30) अपने पति जगन्नाथ बलाई के साथ खेत के पास जंगल में बैठी। इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। जगन्ननाथ ने तेजूबाई पर दरांते से गले पर हमला कर दिया। आरोपों के अनुसार वह उसकी हत्या ही करना चाहता था, लेकिन वह बच गई। बताया जा रहा है कि जगन्नाथ अपने पत्नी के चरित्र पर शंक करना था। इसी के चलते दोनों के बीच विवाद होता था।