मामला बडऩगर में जमीन विवाद का : दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
उज्जैन. बडऩगर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष विवाद चल रहा है। विवाद का निपटारा न्यायालय से होगा, लेकिन इससे पहले दोनों पक्ष के लोग जमीन पर खड़ी फसल को लेकर आमने-सामने हो गए। इसमें नौबत मारपीट तक आ गई। पुलिस ने तनावपूर्ण स्थिति को सेे संभाला और मारपीट करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। अब प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष ने टीआई पर गंभीर आरोप लगाए है। ऐसे में पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।
विक्रय हो चुकी जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ रहे
बडऩगर के ग्राम खंडवा बीबी में ओमप्रकाश और गुलाब सिंह की पुस्तैनी जमीन है। ओमप्रकाश सिंह ने अपनी जमीन गांव के विश्वजीत पिता महेंद्र सिंह सिसौदिया को वर्ष 2018 में करीब 75 लाख रूपए में बेच दी। इसके बाद जमीन रजिस्ट्री और नामांतरण विश्वजीत के नाम पर हो गया, लेकिन गुलाब सिंह के परिजनों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया। उन्होंने पूर्व में कब्जा होने की बात कह न्यायालय में याचिका दायर कर दी। इसके बाद प्रकरण पर स्टे हो गया। अब जमीन को लेकर विश्वजीत और गुलाब सिंह के लोग आमने सामने आ गए।
विश्वजीत ने लगाए टीआई पर आरोप
विश्वजीत का कहना है कि भूमि पर खेती उसने बोई है। मंगलवार को थाने पर मुझे बुलाया। मैं सभी दस्तावेज लेकर पहुंचा। पुलिस ने बुजुर्ग पिता और मां के साथ उसे थाने में बैठा लिया और उसकी जमीन पर खड़ी फसल को कटवा दिया। वह फसल किसे दी। उसे इसकी जानकारी नहीं है। इसी के साथ उसके माता-पिता पर 151 में शांति भंग करने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया। विश्वजीत ने एसआई महेश चौहान पर भी गंभीर आरोप लगाए। उसके अनुसार एसआई ने उसे कॉलर पकड़कर अंदर बैठा लिया और अभद्रता की।
इनका कहना है।
जमीन विवाद न्यायालय में है। वर्तमान में जो फसल है। उसे लेकर दोनों पक्ष में विवाद था। सुरक्षा की दृष्टि से बल लगाया गया। जो पक्ष आरोप लगा रहा है। फसल उन्होंने नहीं बोई। ऐसा स्थानीय स्तर पर जांच कर ली गई। साथ ही उनके द्वारा एक बुजुर्ग महिला से मारपीट की गई। इसी के चलते उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
दिनेश प्रजापति, टीआई बडऩगर।
हिंदी खबर अपडेट के लिए लाइक कीजिए फेसबुक पेज और ट्विटर पर... Like for Hindi news updates facebook Vikram darshan & twitter Vikramdarshan