चार अज्ञात युवक पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, दो अन्य बालिका के साथ भी घटना का जिक्र
उज्जैन. शहर में एक बार फिर स्कूल में नाबालिग बच्ची के साथ के छेड़छाड़ की गंभीर घटना सामने आई। नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय में पढऩे वाली पांच वर्षीय बच्ची ने आरोप लगाया है कि उसके साथ स्कूल की बाथरूम में गलत काम किया गया। इसी के साथ उसने दो अन्य लड़कियों के साथ ही इस तरह की घटना होने का जिक्र किया। पुलिस ने इस पूरी शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन नीलगंगा पुलिस ने चार अज्ञात लड़कों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू की है।
25 दिन बाद बताया बच्ची ने
बच्ची का कहना है कि जब वह बाथरूम जाती थी। तो पीछे से चार बड़े लड़के आ जाते थे और उसके साथ गलत काम करते थे। ऐसा चार बार हुआ। हालांकि बच्ची ने करीब 25 दिन बाद अपने अभिभावकों को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामला स्कूल प्रबंधन और पुलिस के पास पहुंचा। जांच शुरू हुई।
video : 40 सेकेण्ड में बच्चे ने घर पर ही बनाया मास्क
स्कूल ने किया घटना से इनकार
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि परिसर में सीसीटीवी है। छोटे बच्चों के आसपास एक महिला की ड्यूटी भी लगाई जाती है। ऐसे में बाथरूम में लड़कों का घुसना और गलत काम करना संभव नहीं है। अगर कुछ होता। तो तत्काल जानकारी में आ जाता। पुलिस ने इसके बाद सीसीटीवी रिकॉर्ड भी खंगाला है, लेकिन घटना कई दिन पहले की है। उससे भी कुछ हाथ नहीं लगा है।
हिंदी खबर अपडेट के लिए लाइक कीजिए फेसबुक पेज और ट्विटर पर... Like for Hindi news updates facebook Vikram darshan & twitter Vikramdarshan