विवाद के बाद मामला पहुंचा थाने, जमकर हुई फजीहत
घूंट भर आयुर्वेदिक काढ़ा बचाएगा कोरोना से...घर पर ही बनाए
उज्जैन. कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते जिला प्रशासन ने लॉकडाउन घोषित किया है। इसके चलते सभी लोगों को घर में ही बंद रहने के निर्देश दिए है, लेकिन यह निर्देश कुछ लोगों को भारी पड़ रहे है। दरअसल, एक युवक लगातार दूसरी महिला से फोन पर बात करता है। घर पर रहकर बात करने के चलते उसे उसकी पत्नी ने पकड़ दिया। इस पर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ और मामला थाने तक पहुंच गया। भैरूगढ़ पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पत्नी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Coronavirus : जानिए...छींक के बाद कितने फीट वातावरण होता है दूषित
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भैरूगढ़ स्थित गणेश नगर निवासी शेरू पिता मो. युनूस छिपा की किसी महिला से मित्रता है। वह उससे फोन पर बातचीत करता है। उसकी इस दोस्ती से पत्नी को आपत्ति है। सोमवार रात 11 बजे शेरू को महिला से फोन पर बात करते हुए उसकी पत्नी ने पकड़ दिया। इस पर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। शेरू ने पत्नी के साथ अभद्रता और मारपीट कर दी। घटना के बाद पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।