पति-पत्नी और वो की दर्द भरी कहानी : राउंडअप हुआ प्रेमी
उज्जैन.पति, पत्नी और वो की एक दर्द भरी कहानी उज्जैन में सामने आई है। एक 21 वर्षीय युवती के पति से विवादों के चलते संबंध विच्छेद हो गए। दोनों अलग-अलग हुए। तो पुराना परिचित बीच में आ गया। उसने युवती को एक किराए के मकान में रखा। छह माह तक दोनों साथ रहे। इसी बीच शादी की चर्चा लगातार हुई, लेकिन युवक टालता रहा। युवती को शंका हुई और वह थाने पहुंची। उनि प्रीति चौहान ने बताया कि युवती की शिकायत के बाद बयान दर्ज किए गए। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पड़ौसन पर बना रहा था संबंध बनाने का दबाव, विरोध करने पर लगा दी आग
भैरूगढ़ निवासी रिंकू पिता गजराज अहिरवार की एक युवती से पहचान थी। युवती का तलाक हो चुका था। इसी के चलते रिंकू ने उसे शादी का आश्वासन दिया और प्रेम एवेन्यु में किराए से मकान दिलवा दिया। यहां वह भी उसके साथ रहता था। युवती रिंकू पर शादी करने के लिए कह रही थी और वह पैसे आने की बात कह बार-बार टाल रहा था। युवती को रिंकू के इरादो पर शंक होने लगा। मामला थाने की दहलीज पर पहुंच गया। यहां भी रिंकू ने प्रकरण को किसी तरह खत्म करने की कोशिश की, लेकिन प्रेम का फर्जी जाल कानून की धाराओं में टूट गया और आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज हो गया। पुलिस ने उसे राउण्डअप भी कर लिया है।