पुलिस ने दर्ज किया महिला की शिकायत पर प्रकरण
उज्जैन. रिश्तों पर कलंक लगाने वाले अपराधों की संख्या धार्मिक नगरी में बढ़ती जा रही है। पैसे और अस्मत के लिए लोग कुछ भी करने से नहीं चूक रहे है। कुछ ऐसा ही प्रकरण शनिवार को चिमनगंजमंडी थाने में दर्ज हुआ। यहां एक पति ने पत्नी से छह साल पुराने रिश्ते को खत्म कर नया रिश्ता जोड़ लिया । वहीं उसका जेठ महिला पर बुरी नीयत से छेडख़ानी करने लगा। पेरशान महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के उपरांत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
दोस्त की दुश्मनी का बदला लेने के लिए लड़की का उपयोग
पुलिस के अनुसार अंकपात मार्ग निवासी 27 वर्षीय महिला की शादी 2013 में हुई। शादी के कुछ समय तक ठीक रहा। इसके बाद महिला को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। यह क्रम 2013 से अक्टूबर 2019 तक चला। इसके बाद महिला का आरोप है कि उस के पति ने दूसरी महिला से संबंध बन लिए और शादी कर ली। साथ ही महिला का जेठ उसे बुरी नियत से परेशान करने लगा। महिला ने चिमनगंजमंडी थाने में ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें पति जयराम, भाई शैलेंद्र व उसकी पत्नी अमृता और दो महिला सुनीता और पायल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।