पीडि़ता के मिलने पर खुलेगा राज... मुम्बई के फ्लैट में नृत्यांगना के साथ किसने लगाई थी थाप 

पीडि़ता को तलाशने के लिए गांव पहुंची पुलिस, सच्चाई या षडय़ंत्र 



उज्जैन. एक अज्ञात पत्र ने उज्जैन पुलिस को हिला कर रख दिया है। मामला शहर की प्रख्यात नृत्यांगना से जुड़ा हुआ है। इसमें नृत्यांगना पर राजस्थान की 16 वर्षीय नाबालिग ने घर में बंधक बनाने और मुम्बई लेकर दोस्तों से दुष्कर्म करवाने  का आरोप लगाया है। पत्र मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। तो नृत्यांगना ने अपने खिलाफ विरोधियों का षडय़ंत्र बता दिया। अब पुलिस पीडि़ता को तलाश रही है। ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सकें। बता दे कि पीडि़ता ने चिठ्ठी में लिखा है कि उसके अलावा कई अन्य लड़कियों के साथ भी दुष्कर्म हुआ है। साथ ही इसमें नाबालिग को बेचने की भी बात शामिल है। 


नाबालिग के आवेदन से फैली नृत्यांगना के बहकने की खुशबु
क्या सच में कुछ हुआ मुम्बई के फ्लैट पर 
पीडि़ता का कहना है कि वह एक साल से नृत्यांगना के साथ उसके साकेत नगर वाले निवास पर रह रही थी। इसी के साथ वह उसे एक कार्यक्रम में लेकर मुम्बई गई थी। जहां पर पूरी घटना हुई। पुलिस के सामने पहले चुनौती है कि पीडि़ता मिले। इसके बाद ही तय हो सकेंगा कि चिठ्ठी सच है। इसके बाद ही चिठ्ठी की सच्चाई खुलने पर आगे की कार्रवाई संभव है।