दूरदर्शन में रामायरण के प्रसारण के बाद फिर चर्चा में आए पात्र, अभिनय की हो रही सराहना
भोपाल. कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन (lock down) चल रहा है। लोग अपने घरों के अंदर कैद है। ऐसे में लोगों ने मांग की टीवी चैनल पर पुरानी रामायण (Ramayan) और महाभारत का पुन: प्रसारण किया जाए। यह बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रायल ने मान ली और प्रसारण शुरू भी हो गया है। इन धारावाहिक के प्रसारण के साथ 80 और 90 के दशक में रामायण के माध्यम से लोगों के दिलों पर राज करने वाले किरदार एक बार फिर चर्चा में आ गए है। इन सभी प्रमुख किरदारों में एक बात समान है कि सभी देश की सवोच्च संस्था संसद तक पहुंचे है। हालांकि भगवान राम का पात्र निभाने वाले सिर्फ चुनाव और राजनीति की चर्चा में रहे। उनका सफर संसद तक नहीं पहुंचा है। उन्होंने अपने सभी सहयोगियों की मदद की। साथ ही लक्ष्मण का किरदान निभाने वाले सुनील लहरी के साथ प्रोडक्शन भी शुरू किया।
Coronavirus : कोराना परिवार का सातवां वायरस नोवल कोराना, मचा रहा तबाही
- अरूण गोविल (राम) - (Arun Govil) रामायण में भगवान राम का पात्र निभाने वाले अभियन के साथ निदेशन की भूमिका में आए। कभी कांग्रेस, कभी बीजेपी से उनके जुडऩे की चर्चा हुई, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
- दारा सिंह (हनुमान) - (dara singh) फ्रीस्टाइल कुश्ती का मशहूर नाम। रामायण के साथ अन्य धारावाहिक और फिल्म में हनुमान बनें। वर्ष 2003 में अटल सरकार के समय राज्यसभा से सांसद से बनें।
- अरविंद त्रिवेदी (रावण) -( Arvind Trivedih) रामानंद सागर के अन्य धारावाहिक में आए। फिल्मों में भी काम किया। फिल्म बोर्ड के चेयरमैन बने। वर्ष 1991 में गुजरात (Sabarkantha) से लोकसभा चुने गए।
- दीपिका छिखालिया (सीता) - (Deepika Chikhalia) सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका अन्य धारावाहिक में काम किया। यह भी गुजरात की बड़ोदरा से लोकसभा चुनाव में उतरी। विजयी भी हुई, लेकिन राजनीति रास नहीं आई। बता दे कि बड़ोदरा से ही पीएम नरेंद्र मोदी का चुनाव लड़ चुके हैं ।
हिंदी खबर अपडेट के लिए लाइक कीजिए फेसबुक पेज और ट्विटर पर... Like for Hindi news updates facebook Vikram darshan & twitter Vikramdarshan