सामूहिक दुष्कर्म के शिकायती पत्र से मचे विवादों के बीच आया खुशबु का वीडियो 

समाजजनों से नृत्यांगना के समर्थन में दिया ज्ञापन, शिकायतों को बताया फर्जी 


उज्जैन. कथक नृत्यांगना खुशबु पांचाल उनके खिलाफ हो रही लगातार फर्जी शिकायतों से परेशान है। इन शिकायतों से उनकी छवि को खराब किया जा रहा है। साथ ही उन्हें मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है। इसी के चलते उन्होंने आईजी उज्जैन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी, लेकिन ऐसा नहीं होने पर खुशबु के समर्थन में समाज के लोग उतरे है। वहीं खुशबु के द्वारा भी एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा गया है। इस वीडियो में भी वह काफी उग्र रूप में नजर आ रही है। 




क्या है मामला 
प्रख्यात नृत्यांगना खुशबु पांचाल के खिलाफ लगातार शिकायत हो रही है। पहले उनके खिलाफ वन्य जीव तस्करी की शिकायत हुई। इसमें जांच में कुछ भी नहीं निकला। इसके बाद एक नाबालिग द्वारा एसपी को पत्र भेजा गया है।


हाईप्रोफाइल कनेक्शनों के आसपास घुम रहा नृत्यांगना षडय़ंत्र


इसमें खुशबु पर सामूहिक दुष्कर्म करवाने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए। इन आरोपों के बाद पुलिस सक्रिय हुई। शिकायत में दर्ज पते पर पहुंची, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि खुशबु की व्यक्तिगत रंजिशों के चलते ऐसे घटनाक्रमों को अंजाम दिया जा रहा है।