तेल खरीदने आया युवक लगा गया व्यापारी का चूना 

व्यापारी से बोला...तुम्हारा समय खराब है, जप किए और गायब कर ले गए सोने की चैन-अंगूठी 



उज्जैन. बाबा महाकाल की नगर में ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। शुक्रवार को एक बार फिर अज्ञात बदमाशों ने एक वृद्ध व्यापारी को अपना निशाना बनाया। घटना के अनुसार बदमाश दुकान पर एक तेल की बोटल खरीदने के लिए पहुंचे। इसके बाद दुकान के अंदर आ गए और व्यापारी से कहा कि तुम्हारा समय खराब है, जप करों। इसी बीच उनके सोने की चैन और अंगूठी ले गए। 


जानिए क्या है भारत लॉकडाउन होने की सच्चाई
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नानाखेड़ा क्षेत्र स्थित गंगा नगर में रमेशचंद्र पिता नन्नूलाल (72) की दुकान है। शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे दो युवक बाइक से पहुंचे। दोनों ने काफी अच्छे कपड़े पहने हुए थे। उन्होंने तेल की बोटल मांगी। बोटल देने पर उन्होंने कहा कि उन्हें यह पसंद नहीं है। अंदर आकर दूसरी देख ले। बोटल पंसद करने के नाम पर दुकान के अंदर आने के बाद उन्होंने रमेशचंद से कहा कि तुम्हारा समय खराब है। तुम ओम नम: शिवाय का जप करों। जप के दौरान सोने की चीज नहीं पहनो। यह उतार कर गल्ले में रख दो। उन्होंने अंगूठी और चेन गल्ले में रख दी। वह युवक चले गए, लेकिन गल्ले से दोनों चीज गायब थी। इसके बाद उन्होंने दोनों युवक की तलाश की। वह नहीं मिलें, तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। 


हिंदी खबर अपडेट के लिए लाइक कीजिए फेसबुक पेज  और  ट्विटर पर... Like for Hindi news updates  facebook Vikram darshan & twitter Vikramdarshan