बीपीएल कार्ड का सत्यापन करने के लिए पहुंची थी महिला, पुलिस ने एक घंटे बाद छुड़ाया
उज्जैन. शहर के वृद्वावनपुरा में बीपीएल कार्डधारकों का सत्यापन करने पहुंची एक आगनवाड़ी कार्यकर्ता को वर्ग विशेष समुदाय की महिलाओं ने बंधक बना दिया। महिलाओं ने कार्यकर्ता को बैठा लिया और जमकर अभद्रता की। इसके बाद अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी। क्षेत्र की थाना पुलिस को मौके पर पहुंचने में एक घंटे का समय लगा। तब तक महिला बंधक बनी रही। इधर, सूचना मिलते ही समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने जीवाजीगंज थाने घेराव किया। पुलिस ने पिपलीनाका निवासी सुनीता परमार की शिकायत पर दो आरोपी शबिना बी और आमना बी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
शहर में बीपीएल कार्ड धारकों का सत्यापन काम चल रहा है। यह काम आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पास है, लेकिन इन कार्यकर्ताओं को अपने काम के दौरान जगह-जगह विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बुधवार को गजब ही हो गया। जब वृद्वावनपुरा में दो आंगवाड़ी कार्यकर्ता को महिलाओं ने बंधक बना लिया।
जमकर की अभद्रता
सत्यापन के लिए पहुंची कार्यकर्ता को क्षेत्र की महिलाओं ने बंधक बना लिया। इस दौरान इन लोगों के साथ जमकर अभद्रता की गई। जब कुछ अन्य महिलाओं ने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की। तो उन्हें भी मोबाइल फोड़ देने की धमकी मिली।