युकां चुनाव का एप लॉच...कार्यकर्ताओं की करेगा मदद

ऑनलाइन कर सकते है वोटिग की प्रेक्ट्रिस, सदस्यता अभियान शुरू  



उज्जैन. कांग्रेस की युवा इकाई युवक कांग्रेस के संगठन चुनाव की प्रक्रिया के शुरूआत के पहले दिन ही कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। संगठन की तरफ से सदस्यता अभियान संचालित किया जा रहा  है। इसके तहत राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर में सदस्यता के लिए युवाओं से आव्हान किया गया। इसी के साथ एक एप भी लॉच किया गया है। इस एप के माध्यम से चुनाव संबंधी पूरी जानकारी मिलेगी। साथ ही ऑनलाइन वोटिग की प्रेक्टिस भी की जा सकेगी।


युकां चुनाव के उज्जैन सहित अन्य जिलों के पर्यवेक्षक घोषित


 सदस्यता से साथ अन्य प्रक्रिया


ऑनलाइन  युवक कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए पूरी तरह से हाईटेक प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है। हालांकि संगठन द्वारा ऐसा पहली बार नहीं किया जा रहा है। महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में संगठन  चुनाव की प्रक्रिया में अपनाए जा चुके है। युकां की वेबसाइट पर सदस्यता से लेकर संगठ की गतिविधियों की पूरी जानकारी है। एप के माध्यम से कार्यकर्ता वोटिग की प्रेक्टिस कर सकते है।