युकां संगठन चुनाव : इंटरव्यू में दावेदारों ने दिखाया दम

प्रदेश और जिले में पद की चाह, अब राजनीतिक उठापटक की कोशिश



उज्जैन. कांग्रेस की युवा इकाई युवक कांग्रेस के संगठन चुनाव का रंग अब चढऩे लगा है। चुनाव की प्रक्रिया के तहत दावेदारों से आवेदन बुलाए गए है। साथ ही इन दावेदारों को साक्षात्कार के लिए भी बुलाया जा रहा है। इसमें उज्जैन जिले से भी करीब एक दर्जन दावेदारों ने अपनी बात रखी है। हालांकि चुनाव में बड़े नेताओं का हस्ताक्षेप खुलकर चलने वाला है। इसी के चलते सभी ने अपने आकाओं को भी साधना शुरू कर दिया है।


फिर आया भाजपा सांसद को गुस्सा, अब मीडियाकर्मी से उलझे 


यह पहुंचे इंटरव्यू देने के लिए 



  • भरत शंकर जोशी - सीधे तौर पर बटुकशंकर जोशी। कमलनाथ गुट। प्रदेश में पद की इच्छा। चुनाव परिणाम कुछ भी होगा। जोड़-तोड़ से अच्छे से अच्छा पद पाने की कोशिश। 

  • प्रतीक जैन - युकां जिला और प्रदेश टीम की दावेदारी। विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे प्रतीक की युवाओं में अच्छी पकड़ है। साथ ही बिना गुटबाजी के लंबे समय से युकां में सक्रिय है। वर्तमान में उज्जैन उत्तर विधानसभा के अध्यक्ष का पद है। 

  • करण मोरवाल -  जिला टीम के लिए दावेदारी की। पिता मुरली मोरवाल बडऩगर से विधायक है। ऐसे में पिता की साख और पद का पूरा लाभ मिलने की संभावना है। 

  • अर्पित बोरासी - हाईप्रोफाइल युवा नेता है। जिला टीम में शामिल होने के लिए प्रयास कर रहे है।  पिता प्रशासनिक अधिकारी से सेवानिवृत्त होकर कांग्रेस में सक्रिय है। 

  • अमित शर्मा - जिला और प्रदेश दोनों टीम के लिए प्रयास, वर्तमान में दक्षिण विधानसभा में सक्रिय। 

  • सुदर्शन गोयल -  उत्तर विधानसभा में सक्रिय। परिवार का कोई भी राजनीतिक आधार नहीं। खुद के दम पर भर रहे दम। हर तरह  से जोड़ तोड़ कर जिला के दावेदारी। 

  • संजय नादेड़ा - प्रदेश और जिला टीम के लिए प्रयास। नागदा से मजबूत नाम। इसलिए मौका मिला तय। 

  • जीतेंद्र परमार - प्रदेश में दावेदारी। छात्र और युकां कांग्रेस की राजनीति में लगातार सक्रिय। आरक्षित वर्ग से उच्च शिक्षित (पीएचडी) होने का लाभ मिलने की पूरी संभावना।